Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

दिल्ली न्यूज : ‘सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति’, उदय भानु की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी

Abhyuday Bharat News / Tue, Feb 24, 2026 / Post views : 216

Share:

एआई समिट प्रोटेस्ट मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सरकार पर हमला बोला है।  लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने कार्रवाई को गलत बताया है। 

एआई समिट प्रोटेस्ट मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं होता है इसे देशभक्ति कहते हैं और उन्हें अपने यूथ काग्रेस के बब्बर शेर साथियों पर गर्व है। 

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने COMPROMISED PM के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। इस बीच राहुल ने एक बार फिर अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा और हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। 

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, सरकार की इस इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है, डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ हैं। 

भारत की डेमोक्रेसी का एक बुरा दौर

कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने यूथ कांग्रेस पर कार्रवाई को लेकर एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘यह भारत की डेमोक्रेसी का एक बुरा दौर है, जहां शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट के लिए युवाओं को जेल में भेजा जा रहा है । लगता है कि समझौता करने वाले पीएम मोदी सामने आए कड़वे सच से घबरा गए हैं।  उन्होंने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी राजनीतिक दुश्मनों के खिलाफ अपनी पूरी तानाशाही ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं।  कांग्रेस इसके खिलाफ कोर्ट, सड़क और भारत के हर कोने में पूरी ताकत से लड़ेगी।  कांग्रेस सांसद ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा किए जाने की मांग की है। 

खरगे ने सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अपने एक्स पोस्ट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई पर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि युवा आज नौकरी के लिए तड़प रहे हैं। देश का माहौल खराब हो चुका है. पीएम मोदी के प्रति लोगों ने भारी रोष है। पीएम ने अमेरिका के सामने भी घुटने टेकते हुए सारी शर्तों को मान लिया, जिससे पूरा देश शर्मिंदा है। हकीकत में ट्रंप हमें गुलाम बना रहा है और बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में धकेला जा रहा है।  यह काम मोदी कर रहे हैं। 

देश को गिरवी रखने वालों के खिलाफ संघर्ष रहेगा जारी

खरगे ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली है और न ही डरपोक है। सरकार उन्हें डराने की कोशिश भी न करे। हमारे युवाओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवा नेताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं।यह नहीं चलेगा। मैं इसकी निंदा करता हूं। हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जो भी त्याग करना पड़ेगा, हम करेंगे। हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts