Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : 'कुछ दिन बचे हैं, पेंशन दिलवा दो लल्ला', 112 साल की अम्मा की गुहार, फिर मथुरा DM चंद्र प्रकाश ने जीता दिल

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 10, 2026 / Post views : 195

Share:

मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह अपने दफ्तर में जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उनके पास एक बुजुर्ग महिला पहुंचीं। उन्‍होंने बताया कि अब तक वृद्धावस्‍था पेंशन नहीं मिल पाई है।

मथुरा: उत्‍तर प्रदेश के मथुरा स्थित डीएम ऑफिस में सोमवार को भावुक नजारा दिखा। 112 साल की रम्‍मूली देवी अपने नाती की बहू के साथ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के पास गुहार लगाने पहुंचीं। उनको देखते ही डीएम साहब खड़े हो गए और कुर्सी पर बैठाया। उन्‍होंने रम्‍मूली देवी से आने का कारण पूछा तो पता चला कि उनका अब तक वृद्धावस्‍था पेंशन नहीं मिल पाई है। कातर स्‍वर में रम्‍मूली देवी ने डीएम से कहा- 'कुछ दिन की जिंदगी बची है। हमको वृद्धावस्‍था पेंशन दिलवा दो लल्‍ला।'

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बुजुर्ग अम्‍मा की समस्‍या को समझा और जिला कल्‍याण अधिकारी को तीन दिन के भीतर उनका पेंशन बनवाने के निर्देश दिए। दरअसल, हर सोमवार को डीएम अपने दफ्तर में जनसुनवाई करते हैं। इसी दौरान बुजुर्ग रम्‍मूली देवी पहुंची थीं। वह मथुरा के इंद्रपुरी इलाके में रहती हैं। उनके पोते की बहू सहारा देकर उनको डीएम ऑफिस तक ले आई। रम्‍मूली देवी ने बताया कि वह 112 साल की हैं पर अब तक उनका वृद्धावस्‍था पेंशन नहीं आता है।


डीएम के संवेदनशील व्‍यवहार की हो रही तारीफ

इस बीच, सोशल मीडिया पर मथुरा डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के संवेदनशील व्‍यवहार की जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स का कहना है कि ऐसे काबिल अधिकारी अगर जिले का कार्यभार संभालें तो किसी को कभी कोई दिक्‍कत हो ही नहीं सकती। एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि जिस तरह से मथुरा डीएम ने बुजुर्ग अम्‍मा को अपने दफ्तर में बैठाया, उनका हालचाल जाना, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है।

जब भिखारियों के सामने बैठ गए थे डीएम साहब

आपको बता दें कि डीएम चंद्र प्रकाश सिंह अपने संवेदनशील व्‍यवहार की वजह से पहले भी मीडिया की सुर्खियां बनते रहे हैं। अगस्‍त, 2025 का एक वाकया है। डीएम साहब मथुरा में बाढ़ का जायजा लेने निकले थे। इस दौरान वृंदावन में उनको भीख मांगते हुए कई बुजुर्ग दिख गए। वह भिखारी के सामने सड़क पर बैठ गए और बोले- बाबा भीख मांगना बंद कर दीजिए। अगर कुछ मांगा है तो भगवान से मांगिए।

भिखारियों को वृंदावन में काम करने की दी थी सलाह

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने भीख मांग रहे लोगों को काम धंधा करने की सलाह दी। उन्‍होंने कहा कि वृंदावन में काम करने के लिए बहुत कुछ है। डीएम ने भीख मांग रहे बुजुर्ग से पूछा कि आप कहां के रहने वाले हैं। जब उन्‍होंने बताया कि वह बंगाल के रहने वाले हैं तो उन्‍होंने भीख मांगने का कारण पूछा इस पर भिखारी कोई स्‍पष्‍ट जवाब नहीं दे पाया। इस पर डीएम ने कहा कि वृंदावन में ऐसा बहुत कुछ है जिससे आप आप अपना जीवन अच्‍छे तरीके से बिता सकते हैं। आपसे निवेदन है कि आगे से भीख मत मांगिएगा।

2018 में पीसीएस से आईएएस के रूप में प्रमोट हुए चंद्र प्रकाश‍ सिंह

1997 बैच के पीसीएस अफसर चंद्र प्रकाश सिंह प्रशासनिक महकमे में सीपी सिंह के नाम से मशहूर हैं। 2018 में उन्‍हें आईएएस पद पर प्रमोशन मिला। मथुरा से पहले कासगंज और बुलंदशहर में भी जिले का प्रभार संभाल चुके हैं। वह मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। पीसीएस अफसर के तौर पर वह अपने करियर में अलीगढ़, मेरठ, इटावा समेत कई जिलों मे बतौर एसडीएम और एडीएम तैनात रह चुके हैं। वह 18 जनवरी, 2025 से मथुरा में डीएम पद पर तैनात हैं।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts