Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

उत्तर प्रदेश :-मथुरा न्यूज : बांके बिहारी डिजिटल दर्शन: 15 दिन में 51 लाख ऑनलाइन भक्त और 45 लाख ने मंदिर में टेका मत्था...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 213

Share:

वृंदावन की संकरी गलियां और बढ़ती भीड़ से आए दिन स्थानीय लोगों के साथ भक्तों को भी दिक्कत हो रही थी। इसको देखते हुए अब जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगा दी गई है, जिस पर बांके बिहारी के लाइव दर्शन हो रहे हैं।

मथुरा: वृंदावन के आराध्य ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन अब सात समंदर पार बैठे भक्तों के लिए भी 'पलक झपकते' ही सुलभ हो गए हैं। यूपी सरकार की 'विकास भी, विरासत भी' की मुहिम रंग ला रही है। रंगभरनी एकादशी (27 फरवरी) से शुरू हुई दर्शनों की लाइव स्ट्रीमिंग ने पिछले 15 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जहां 51 लाख से अधिक लोगों ने मोबाइल और कंप्यूटर की स्क्रीन पर 'ठाकुर जी' की छवि निहारी, तो वहीं करीब 45.40 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर की गलियों में सुगम तरीके से हाजिरी लगाई।

5 कैमरे और 6 LED स्क्रीन

मंदिर प्रशासन और सरकार ने भीड़ को काबू करने और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए तकनीक का सहारा लिया है। अब प्रतिदिन 10 घंटे श्रृंगार, राजभोग और शयनभोग आरती का सीधा प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और 'एक्स' पर किया जा रहा है। मंदिर के भीतर और बाहर 5 एडवांस कैमरे और 6 बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई हैं। इससे वह श्रद्धालु जो भीड़ के कारण गर्भग्रह तक नहीं पहुंच पा रहे, वे बाहर ही बड़े पर्दे पर साक्षात दर्शन कर पा रहे हैं।

'संकरी गलियों के डर से मिली मुक्ति'

दिल्ली और गाजियाबाद से आए श्रद्धालुओं ने इस नई व्यवस्था को 'क्रांतिकारी' बताया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले संकरी गलियों में होने वाली धक्का-मुक्की और भारी भीड़ को देखकर डर लगता था, लेकिन अब चप्पे-चप्पे पर लगी स्क्रीन और सुव्यवस्थित लाइनों ने दर्शनों को बेहद आसान बना दिया है। भक्त अब ऑफिस में बैठे-बैठे भी राजभोग आरती का आनंद ले पा रहे हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी हुई है- डीएम

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के अनुसार, तकनीक के इस उपयोग से न केवल सुरक्षा सुदृढ़ हुई है, बल्कि भीड़ प्रबंधन में भी अभूतपूर्व सुधार हुआ है। अब सुरक्षा एजेंसियों को भीड़ नियंत्रित करने में आसानी हो रही है और श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मंदिर पहुंच रहे हैं।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts