Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में 9 लोगों के शहीद होने की पुष्टि.

Share:

ABN Express News 24x7 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने जवानों से भरी बोलेरो वाहन को आईईडी धमाके से उड़ा दिया। वारदात में 8 डीआरजी सहित 9 जवान शहीद हो गए और 5 से ज्यादा घायल हो गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

  • नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद वापस लौट रहे थे जवान।
  • डीआरजी जवानों का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ।
  • सुरक्षाबल की रेस्क्यू टीम मौके लिए रवाना हो गई है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सोमवार को कुटरु मार्ग पर नक्सलियों ने जवानों की बख्तरबंद गाड़ी को उड़ा दिया. ब्लास्ट में 9 जवानों के शहीद होने की खबर है. रविवार को अबूझमाड़ इलाके में जवानों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था. इलाके की सर्चिंग के बाद फोर्स वापस अपने कैंप लौट रही थी. जवानों को वापस लेने के लिए बोलेरो पिकअप वाहन भेजी गई थी. इसी गाड़ी को नक्सलियों ने निशाना बनाया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के जवानों की संयुक्त टीम ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी. इस दौरान दोपहर लगभग 2ः15 बजे जिला बीजापुर के थाना कुटरू इलाके के ग्राम अम्बेली के पास अज्ञात माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के वाहन को बम से उड़ा दिया. जिसमें Dantewada DRG 08 जवान और एक ड्राइवर 9 के शहीद होने की सूचना है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी निशाना बनाया. अचानक हुए ब्लास्ट से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ जब-जब बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं वे इस तरह की कायराना हरकत करते हैं. छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ जो कदम उठा रही है उसे और तेज करेगी. सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है, इनके खिलाफ कठोरता से कार्रवाई जारी रहेगी. चार दिन तक जंगल में चले थे चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे, इसलिए वे पिकअप वाहन में सवार हो गए। विस्फोट के समय वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल की ओर निकल गए हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने बचाव अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts