Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

उत्तर प्रदेश :- आगरा न्यूज : 'किसी को धोखे में तो मत रखो', आगरा में कॉन्‍स्‍टेबल संग लिव इन में रह रही युवती ने वीडियो बना दे दी जान...

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 222

Share:

आगरा में एक युवती ने वीडियो बनाकर आत्‍महत्‍या कर ली। उसने ताजगंज थाने में तैनात पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल जेबी गौतम पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए।

आगरा: उत्‍तर प्रदेश के आगरा में एक पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के साथ लिव -इन में रह रही युवती ने आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने रोते हुए वीडियो बनाया और कॉन्‍स्‍टेबल पर कई गंभीर आरोप लगाए। मामला सामने आते ही पुलिस ने ताजगंज थाने में तैनात कॉन्‍स्‍टेबल जेबी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवती का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह फैशन डिजाइनर थी। वीडियो में उसने बताया कि जेबी गौतम से शादी का वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

सोशल मीडिया में सामने आए वीडियो में युवती कहती है- 'जेबी गौतम मुझसे ये कह रहा है कि मेरे घरवाले मुझे तुमसे शादी नहीं करने देंगे। अरे मत करने दें शादी पर किसी लड़की को धोखे में तो मत रखो। जेबी गौतम का बड़ा भाई अपनी दूसरी बीवी को लेकर मेरे फ्लैट पर आया और तीन दिन यहां रहा। क्‍या उसको तब समझ में नहीं आया कि मैं उसके भाई की बीवी बनकर रह रही हूं। वो क्‍यों समझेगा। उसने खुद अपनी बीवी छोड़कर दूसरी लड़की रख रखी है, जबकि उसका तलाक तक नहीं हुआ है।'


जेबी गौतम ने शादी का वादा कर मुझे अपने साथ बीवी बनाकर रखा। उसका भाई भी ये बात जानता था। वह कहता था कि मेरे घर वाले तुमसे मेरी शादी नहीं होने देंगे।

युवती


'मैं चाहती हूं- मरने के बाद इंसाफ मिले'

युवती आगे कहती है- 'वो सही है और मैं गलत हो गई क्‍योंकि वो पुलिसवाला है इसलिए। क्‍या पुलिसवालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती इसीलिए वे बच जाते हैं। अगर यही सब सच है तो ऐसे कानून से मुझे कोई उम्‍मीद नहीं है। मैं अगर नहीं रही। मैं मर भी गई तो यही चाहती हूं कि उस शख्‍स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जेबी गौतम और उसका पूरा परिवार मेरे मरने की वजह है। इन लोगों ने मुझे इतना मानसिक प्रताडि़त किया है कि मुझे मरने पर मजबूर कर दिया है। मैं चाहती हूं कि मरने के बाद तो मुझे इंसाफ मिले।'


पुलिस महकमे में हड़कंप

युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती है पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी अी अब्‍बास ने विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने युवती के वीडियो को साक्ष्‍य के रूप में जांच में शामिल किया है। युवती के शव का पोस्‍टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया गया है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts