Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मनोरंजन न्यूज़ : 5 साल बाद हॉरर दुनिया में लौटने वाले हैं Emraan Hashmi, नई फिल्म Rooh का हुआ ऐलान …

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 23, 2026 / Post views : 159

Share:

एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक बार फिर अपने पसंदीदा और चर्चित हॉरर जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। जहां इन दिनों उनके फैंस उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब उनकी एक और नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम “रूह” (Rooh) रखा गया है। खास बात यह है कि इमरान करीब पांच साल बाद किसी हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसके चलते उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

बता दें कि इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को लंबे समय से बॉलीवुड का ‘हॉरर किंग’ कहा जाता रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार हॉरर फिल्मों में काम किया है, जिनमें राज, राज 3, एक थी डायन, राज रीबूट जैसी फिल्में शामिल हैं. उनकी आखिरी हॉरर फिल्म Dybbuk थी, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। अब लंबे अंतराल के बाद वह फिर से डर और रहस्य से भरी कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं।

म्यूजिकल हॉरर फिल्म होगी

फिल्म “रूह” (Rooh) को एक हाई-कॉन्सेप्ट म्यूजिकल हॉरर फिल्म बताया जा रहा है। यानी इसमें हॉरर के साथ-साथ संगीत और भावनाओं का भी अनोखा मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं। इसकी कहानी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने मिलकर लिखी है। विशाल कपूर इससे पहले चर्चित हॉरर फिल्मों Lapachhapi और Chhorii से जुड़े रहे हैं, जिसके कारण ‘रूह’ से भी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. फिल्म का निर्माण Wicked Films के बैनर तले किया जा रहा है। इसके निर्माता विक्रम खाखर और सनी खन्ना हैं।

साल 2027 में होगी रिलीज

फिलहाल दर्शक जहां ‘आवारापन 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं “रूह” (Rooh) की घोषणा ने उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। हॉरर फिल्मों में इमरान हाशमी की मजबूत पहचान और फिल्म की दिलचस्प थीम को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘रूह’ आने वाले वर्षों की सबसे चर्चित हॉरर फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। यह फिल्म साल 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts