Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

Trending news : केतन की हत्या का महिला डॉक्टर ने हंसते हुए उड़ाया मजाक, बोली- झूठ बोलोगे तो मरोगे ही, 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट हुई तो अक्

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 148

Share:

Female Doctor Mocks Ketan Agarwal Murder: महाराष्ट्र के पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। वहीं केतन अग्रवाल की हत्या की संवेदनशील मुद्दे पर भी महिला डॉक्टर ने असंवेदनशीलता ही सारी सीमा लांघ गई। केतन की हत्या का महिला डॉक्टर मुस्कान सोनी ने हंसते हुए मजाक उड़ाया। डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी ने सोशल मीडिया पर केतन की हत्या का मजाक उड़ाया। इसके बाद ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी (Dr. Muskan Soni) को 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट (सस्पेंड) कर दिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर महिला डॉक्टर मुसकान सोनी ने हंसते हुए केतन अग्रवाल की हत्या का मजाक उड़ाया थाय़। मुसकान ने कहा, “उसके बाल नहीं थे, ऐसा झूठ बोलोगे तो मरोगे ही. ऐसे ही चलता रहा तो मुझे लगता है कुछ ही दिनों में लड़की VS लड़का के बीच खुलेआम जंग होगा। याचना नहीं अब रण होगा।

जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही चिकित्सा जगत और आम लोगों में डॉ. मुस्कान के खिलाफ भारी आक्रोश फैल गया। ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। इसके बाद केतन की दर्दनाक मौत का सोशल मीडिया पर सरेआम मजाक उड़ाने वाली महिला डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है। ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने त्वरित और कड़ा फैसला लेते हुए डॉ. मुस्कान सोनी को तत्काल प्रभाव से 5 साल के लिए संगठन से निलंबित कर दिया है। एसोसिएशन ने इसे न सिर्फ घोर अनुशासनहीनता माना, बल्कि इसे संस्था के नैतिक मूल्यों, गरिमा और समाज के प्रति डॉक्टरों की संवेदनशीलता के खिलाफ करार दिया।

AIDSA का सख्त फरमान: छीन लिए गए सारे अधिकार

एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आधिकारिक निलंबन आदेश के अनुसार, डॉ. मुस्कान सोनी के इस शर्मनाक कृत्य के लिए उन्हें अगले 5 सालों तक के लिए पूरी तरह ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। वह अगले 5 वर्ष तक एसोसिएशन के किसी भी आधिकारिक पद, कोर कमेटी या साधारण सदस्यता का हिस्सा नहीं रह पाएंगी। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें एसोसिएशन की किसी भी आधिकारिक गतिविधि, सेमिनार या बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही वह आगामी 5 सालों तक संगठन के भीतर किसी भी प्रकार का चुनाव नहीं लड़ सकेंगी।

ब्लैकलिस्ट हुई तो अक्ल ठिकाने आई, मांगी माफी

ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन की ओर से 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट होने के बाद डॉ. मुस्कान सोनी को अक्ल ठिकाने आई। मुस्कान सोनी ने इसके लिए माफी मांगी है। मुस्कान सोनी ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए बोली कि मैं अपने पोस्ट के लिए आप सभी से माफी मांगती हूं। अपने स्टोरी के लिए मैं खुद को शर्मिंदा महसूस कर रही हूं। मेरा यह वीडियो सिर्फ दिखाने या क्षमा मांगने के लिए नहीं है। मैं मानती हूं कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। मेरा पहला वीडियो घटना के तुरंत के बाद का है। तो प्रारंभिक जानकारी पर है। मेरी पर्सल लाइफ में पहले इस तरह की कुछ चीजें हुई थी इसलिए मैंने यह शब्द इस्तेमाल किया। इसका ये मतलब नहीं कि मैं गलत हूं। मैं हमेशा सही चीज का समर्थन करती हूं। मुझे इतना बुरा मत कहें। मैं लोगों की भावनाओं की कद्र करती हूं। मैंने हमेशा सही का पक्ष लिया है। मेरे फैमिली के बारे में गलत मत कहें।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts