Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

नीट पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई, कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

रिलेशनशिप में धोखा! आशिक ने दी मौत की सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना

: गुरु-पुष्य योग दिवाली से पहले कर देगा मालामाल, खरीदी होगी शुभ और प्रॉपर्टी देगी जमकर मुनाफा

Admin / Thu, Oct 24, 2024 / Post views : 262

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 gold किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त और नक्षत्र देखे जाते हैं.  शुभ कार्य जैसे मुंडन, गृह प्रवेश, नया बिजनेस शुरू करना, निवेश, वाहन, सोना, संपत्ति,  या किसी विशेष योजना के लिए पुष्य नक्षत्र को बहुत शुभ माना जाता है. वैसे तो पुष्य नक्षत्र हर माह आता है लेकिन गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो उसे गुरु पुष्य नक्षत्र या गुरु पुष्य योग कहते हैं. गुरु पुष्य योग को ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत शुभ योग माना गया है. इस लेख में जानते हैं कि दिवाली (Diwali) से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र कब पड़ रहा है.

गुरु पुष्य नक्षत्र अक्टूबर 2024 में कब ?(Guru Pushya Nakshatra 2024 Date)

धनतेरस और दिवाली से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर 2024 को पड़ रहा है. इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है. इस दिन अहोई अष्टमी का व्रत भी रखा जाएगा.

2024 का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र मुहूर्त (Guru Pushya Nakshatra 2024 Muhurat)

इस साल का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर 2024 को सुबह 06.15 मिनट से शुरू

गुरु पुष्य नक्षत्र की समाप्ति 25 अक्टूबर 2024 को सुबह 7.40 मिनट पर होगी. इसलिए 24 अक्टूबर का पूरा दिन खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है.

सोना और गाड़ी खरीदने का मुहूर्त

सुबह 11.43 से दोपहर 12.28 तक मुहूर्त है.

लाभ चौघड़िया

दोपहर 12.05 - दोपहर 1.29

शुभ चौघड़िया

गुरु पुष्य नक्षत्र है समृद्धिदायक (Guru Pushya Nakshatra significance)

गुरु ग्रह और पुष्य नक्षत्र, धन, समृद्धि और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं इस वजह से दोनों के संयोग से बनने वाला यह योग बेहद शुभकारी  होता है. इसलिए गुरु पुष्य नक्षत्र में किए गए कार्य फलदायी होते हैं.

पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें (Guru Pushya Nakshatra Shopping)

इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं, जिनका मुख्य तत्व सोना माना जाता है. ऐसे में गुरु पुष्य योग में गोल्ड खरीदना अच्छा रहेगा. आपको लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी मिलेगा. गुरु पुष्य नक्षत्र में भूमि, जमीन, घर, भवन, गाड़ी खरीदना शुभ होता है. बच्चों का विद्यारंभ संस्कार करने के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र का दिन श्रेष्ठ है.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. ABN NEWS इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts