Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: गांव की सैकड़ों महिलाओं से 70 करोड़ की ठगी, इस तरह बनाया शिकार, तीन गिरफ्तार

Admin / Mon, Dec 9, 2024 / Post views : 365

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ में सैकड़ों महिलाओं के नाम से करोड़ों का लोन लेकर ठगी करने का मामला सामने आया है। बैंक की तरफ से नोटिस आने से हड़कंप मच गया।

ब्लॉक के दर्जनभर से अधिक ग्रामों की सैकड़ों महिलाओं के नाम से करोड़ों रुपए का लोन लेकर किस्त जमा नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लगभग 86 महिलाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ितों की संख्या और राशि बढ़ सकती है। इस राशि को संबंधित लोगों ने शेयर बाजार एवं क्रिप्टो करेंसी में लगाया है। अब नुकसान होने के कारण ऋण की किश्त जमा नहीं कर पा रहे हैं।

विधायक से महिलाओं ने की शिकायत

शनिवार एवं रविवार को ग्राम बड़भूम, नारागांव और भुलनडबरी के पीड़ित महिलाएं गुरुर स्थित विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी।

महिलाओं के नाम से बैंकों से लोन निकाला

महिलाओं के मुताबिक उनके नाम से कुछ लोगों ने कई बैंकों से लोन निकाला है। यह महिलाओं की जानकारी व सहमति से हुआ है। महिलाओं ने स्वरोजगार के नाम पर लोन निकाला था, जो संस्था से जुड़े लोग थे, वे निकाले गए लोन से नाममात्र की राशि देती थीं।

बाकी पैसा रोजगार में लगाने की बात कहते हुए दूसरी जगहों पर निवेश करते थे। कुछ माह तक सब ठीक चलता रहा। जब किश्त जमा नहीं हुई और बैंक से नोटिस पहुंचा, तब महिलाओं ने थाने में शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई तब पीड़ित महिलाओं ने विधायक और पूर्व विधायक को अपनी व्यथा सुनाई। पूर्व विधायक के हस्तक्षेप के बाद महिलाओं का आवेदन थाने में लिया गया।

70 करोड़ से अधिक की ठगी

95 गांवों की सैकड़ों महिलाओं के नाम पर बैंक व माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक का लोन निकाला गया है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को सप्तऋषि संस्थान के संचालक व मुख्य आरोपित खोलबहरा कैवर्त्य, बालोद निवासी दंपती सरिता व चंद्रहास करियाम को हिरासत में ले लिया है।

इन महिलाओं ने थाने में आवेदन सौंपा

पीड़ित महिलाओं में पूर्णिया, ललिता, महिमा, राजेश्वरी, सविता, रेखा, गंगाबाई, चित्रलेखा, ममता, मंजू, संत बाई, पुष्पा आदि ने सरिता करियाम और उनके पति चंद्रहास के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करने आवेदन सौंपा।

कई बैंकों से 10 से 20 लाख लोन निकाला

नारागांव की महिलाओं ने बताया कि उनके गांव की सरिता करियाम ने ऋण के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में ही कई बैंकों से ऋण स्वीकृत हुए। आरोपी ने कई बैंकों से एक ही महिला के नाम से ऋण स्वीकृत कराए। कई लोगों के नाम से कई बैंकों का ऋण मिलकार 10 से 20 लाख रुपए तक की रकम निकाली गई है।

पैसों के लेनदेन संबंधित ने शपथ पत्र भरवाया, अब आरोपी फरार

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि पर्रेगुड़ा बायपास रोड बालोद में खोरबाहरा ने 50 रुपए के स्टांप पेपर में पैसों के लेनदेन से संबंधित शपथ पत्र भरवाया। जिसमें कितना पैसा निकाला गया है, कितनी मासिक किश्त चुकानी है, इसका जिक्र किया गया है। नारागांव में ही अकेले करीब एक करोड़ से अधिक की गड़बड़ी की गई है। महिलाओं का आरोप है उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही

मामले में पुलिस कुछ बताने से बच रही है। रविवार को पुलिस संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। अब तक अपराध कायम नहीं हुआ है। पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने कहा कि महिलाएं थाने में शिकायत करने गई थीं। पुलिस ने नहीं सुनी। महिलाएं मेरे कार्यालय पहुंची एवं अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी। मैंने पुलिस के अधिकारियों को मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने कहा है।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts