Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :-वाराणसी न्यूज़ : वसंत महिला महाविद्यालय में 17-18 अप्रैल को राष्ट्रीय संगोष्ठी, जनजातीय भाषाओं पर होगा मंथन..

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 14, 2026 / Post views : 593

Share:

वसंत महिला महाविद्यालय (Vasanta College for Women) में 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय ICSSR प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय “संताली, मुंडारी एवं हो भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सामुदायिक डिजिटल एवं सांस्कृतिक नवाचार” रखा गया है।

यह आयोजन महाविद्यालय के शिक्षा विभाग एवं ICT समिति द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सहयोग से किया जा रहा है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका सिंह ने बताया कि यह संगोष्ठी जनजातीय भाषाओं के संरक्षण एवं बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि “नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में मातृभाषा आधारित शिक्षा को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है।”

संगोष्ठी के संयोजक प्रो. (डॉ.) जय सिंह ने जानकारी दी कि “यह मंच समुदाय आधारित डिजिटल नवाचारों और स्वदेशी ज्ञान पर गंभीर विमर्श का अवसर प्रदान करेगा।”

सह-संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उद्घाटन सत्र में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रो. हरे राम तिवारी (आईआईटी खड़गपुर) मुख्य वक्तव्य देंगे, जबकि प्रो. जय कांत तिवारी (पूर्व अध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग, बीएचयू) विषयगत व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

आयोजकों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम एवं कर्नाटक से प्रतिभागी शामिल होंगे। साथ ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड तथा उत्कल विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रतिभागी भाग लेंगे।

उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति मुख्य अतिथि/विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं, तथा आईआईटी एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति एवं संबोधन कार्यक्रम की विशेषता होगी

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts