Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

उत्तरप्रदेश ;- मथुरा न्यूज : 'एक भी पीड़ित किसान सर्वे से न छूटे'; ओलावृष्टि से प्रभावितों के खेत में पहुंचे डीएम सीपी सिंह, जानी हकीकत...

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 194

Share:

मथुरा डीएम सीपी सिंह के खेत में पहुंच कर सर्वे का मामला सामने आया है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रविवार को बारिश और ओलावृष्टि जैसी स्थिति दिखी।

नवल सिंह , मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुई बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों के सामने रबी फसल के बर्बाद होने के बाद संकट खड़ा हो गया है। संकट की इस घड़ी में किसानों को ढाढ़स बंधाने और नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने रविवार को खुद मोर्चा संभाला। डीएम ने तहसील छाता और सदर के कई गांवों का तूफानी दौरा कर फसलों को हुए नुकसान की जमीनी हकीकत देखी। प्रभावित किसानों को उचित मुआवजे का भरोसा दिलाया। डीएम के इस मानवीय पक्ष को देखकर किसान भी प्रभावित हुए।

प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सबसे पहले तहसील छाता के तहत आने वाले ग्राम चौमुंहा एवं पसौली का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने तहसील सदर के ग्राम देवी आटस में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण गेहूं और अन्य फसलें खेतों में बिछ गई हैं। जिलाधिकारी ने खुद खेतों के बीच जाकर फसलों की बर्बादी का जायजा लिया और किसानों को ढाढ़स बंधाया।

अधिकारियों को दिए निर्देश

मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम सीपी सिंह ने स्पष्ट किया कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने निर्देश दिया कि सर्वे की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे। क्षति का आकलन शीघ्रता से कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। इससे प्रभावित किसानों को समयबद्ध रूप से मुआवजा मिल सकेगा।

किसानों से किया सीधा संवाद

निरीक्षण के दौरान डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि कटाई के ठीक पहले आई इस आपदा ने उनकी आर्थिक कमर टूट गई है। डीएम ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

डीएम ने कहा कि राजस्व और कृषि विभाग की टीमें वास्तविक नुकसान का सही आकलन प्रस्तुत करेंगी, जिससे राहत राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंच सकेगी। डीएम के रुख से किसानों के बीच भी राहत की उम्मीद जगी है। डीएम के निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts