Fri, 11 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

रायपुर के युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात

बाल संरक्षण गृहों को मिलेगी नई पहचान, अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

ABN NEWS : सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाओं को डाइट में किन चीजों को ज़रूर शामिल करना चाहिए?

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 317

Share:

सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाओं को अपने खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसका असर मां और बच्चे के विकास पर पड़ता है। आइए डॉ. सलोनी चड्ढा से जानते हैं कि इस मौसम में डाइट में किन चीजों को शामिल करें और किनसे परहेज जरूरी है। 


सर्दियों का मौसम प्रेगनेंट महिलाओं के लिए खास देखभाल की मांग करता है।  इस समय ठंड, संक्रमण और थकान का असर प्रेगनेंट महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों पर पड़ सकता है। ऐसे में सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है।  पोषक तत्वों से भरपूर डाइट न केवल मां की सेहत को बेहतर रखती है, बल्कि बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। सर्दियों में शरीर को ज्यादा एनर्जी और गर्माहट की जरूरत होती है, इसलिए डाइट में सही चीजों को शामिल करना जरूरी है। 

सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाओं को ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो शरीर को गर्म रखें और जरूरी पोषण दें। सही डाइट से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कमजोरी से बचाव होता है। थोड़ी-सी सावधानी और संतुलित डाइट से इस मौसम को सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाओं को डाइट में किन चीजों को ज़रूर शामिल करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 

प्रेगनेंट महिलाओं को डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?

आरएमएल हॉस्पिटल में महिला रोग विभाग में डॉ. सलोनी चड्ढा बताती हैं कि सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाओं को हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों का साग जरूर खाना चाहिए, क्योंकि इनमें आयरन और फाइबर भरपूर होता है।  ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट और किशमिश एनर्जी देने में मदद करते हैं। 

दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स कैल्शियम के अच्छे सोर्स होते हैं, जो बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए जरूरी हैं। मौसमी फल जैसे संतरा, अमरूद और सेब विटामिन सी देते करते हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। दालें, चना और राजमा प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं। साथ ही, गुनगुना सूप और दलिया शरीर को गर्म रखने में सहायक होते हैं। 

प्रेगनेंट महिलाओं को किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

प्रेगनेंसी के दौरान कुछ चीजों से दूरी बनाना बेहद जरूरी होता है, ताकि मां और बच्चे दोनों की सेहत सुरक्षित रह सके।  ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बहुत ठंडा खाना और बर्फ वाली चीजें नुकसानदेह हो सकती है। 

कच्चा या अधपका मांस, अंडा और मछली खाने से बचें, क्योंकि इनमें संक्रमण का खतरा रहता है। ज्यादा कैफीन वाली चीजें जैसे चाय और कॉफी सीमित मात्रा में ही लें। पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी रखें, धूम्रपान, शराब और किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन बिल्कुल न करें, बिना डॉक्टर की सलाह कोई दवा या हर्बल सप्लीमेंट भी न लें। 

प्रेगनेंसी में देखभाल भी है ज़रूरी

सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि सही देखभाल भी प्रेगनेंसी के दौरान जरूरी होती है।  सर्दियों में खुद को गर्म रखें और ठंडी हवा से बचें। पर्याप्त नींद लें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या वॉक जरूर करें, समय-समय पर डॉक्टर की जांच कराना बेहद जरूरी है। 

पानी कम पीने की गलती न करें, क्योंकि सर्दियों में भी शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। साफ-सफाई का ध्यान रखें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

Tags :

#HELTH

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts