Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

उत्तर प्रदेश :- बिजनौर न्यूज : कौन है अबूजर? हिंदूओं की गाड़ियों में आग लगाकर टेलीग्राम पर भेजता था वीडियो, बिजनौर पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 213

Share:

बिजनौर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़ा गया युवक अबूजर हिंदुओं की गाड़ियों में आग लगाकर उनकी वीडियो बनाकर मुंबई किसी व्यक्ति को भेजकर बदले में रुपये कमाता था।

बिजनौर: बिजनौर के किरतपुर पुलिस ने आर्थिक मदद के नाम पर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की साजिश में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है मुंबई से एक व्यक्ति ने युवक को पैसे का लालच देकर हिंदू समाज से जुड़ी धार्मिक पहचान वाली गाड़ी में आग लगाने और उसका वीडियो बनाकर भेजने के लिए उकसाया था।

एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह के अनुसार, किरतपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी अबूजर उर्फ राईन को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि उसने 4 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे किरतपुर के झंडा चौक इलाके में खड़ी एक पिकअप गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। यह गाड़ी झंडा मोहल्ला निवासी निमिष रस्तोगी की बताई जा रही है, जिस पर हिंदू देवी-देवताओं के नाम लिखे हुए थे।

उन्होंने बताया कि अबूजर पहले गुरुग्राम में एक सैलून पर काम करता था, लेकिन करीब छह महीने पहले घर लौट आया था। इस दौरान वह बीमार रहने लगा और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने अपने मौसेरे भाई मोहम्मद जैद से मदद मांगी। जैद फिलहाल मुंबई के पनवेल में एक सैलून पर काम करता है।


मामला जानिए

पुलिस के मुताबिक, जैद ने अबूजर का संपर्क टेलीग्राम के जरिए अबूबकर नाम के एक व्यक्ति से कराया। बातचीत के दौरान अबूबकर ने खुद को मुस्लिम समाज की मदद करने वाला व्यक्ति बताया और कहा कि अगर हिंदू धर्म से जुड़े शब्द लिखी गाड़ियों में आग लगाकर उसका वीडियो भेजा जाए तो बदले में पैसे दिए जाएंगे । इसी लालच में आकर अबूजर ने झंडा चौक पर खड़ी पिकअप गाड़ी को निशाना बनाया। उसने पेट्रोल डालकर गाड़ी में आग लगा दी और पूरी घटना का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर टेलीग्राम के जरिए जैद को भेज दिया।

मामले का खुलासा

निमिष रस्तोगी ने 10 मार्च को किरतपुर थाने में अपनी गाड़ी में आग लगाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान अबूजर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

बोले एसपी

एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने ABN EXPRESS NEWS ऑनलाइन से हुई बातचीत में बताया कि अबूजर को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने टेलीग्राम पर मिले उकसावे और पैसों के लालच में यह वारदात की थी। वहीं, इस मामले में मुंबई में रह रहे मोहम्मद जैद और कथित अबूबकर की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी जा रही है। उनके पकड़े जाने पर ही पूरे नेटवर्क का पता चलेगा कि किसके कहने पर वो ये काम करते थे और कौन इस काम की उन्हें फंडिंग आदि करता था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts