Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

Sports : पाकिस्तान का बड़ा फैसला, 6 सालों में पहली बार ICC टूर्नामेंट में ऐसे दिखेगी टीम

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 25, 2026 / Post views : 271

Share:

पाकिस्तान के सेलेक्टर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके बाद 6 सालों में पहली बार ICC टूर्नामेंट में पाक टीम की तस्वीर बदली-बदली सी दिखने वाली है।

Haris Rauf: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। उस ऐलान के साथ ही उसके उन 15 खिलाड़ियों के नाम भी सामने आ गए , जो टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम चुनते वक्त ही पाकिस्तान ने एक वो फैसला भी किया, जिसके चलते ICC टूर्नामेंट में 6 सालों में पहली बार उसका स्वरुप बदला दिखेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का वो फैसला क्या है, तो उसका ताल्लुक हारिस रऊफ के टीम में ना चुने जाने से है।

20 विकेट लेने के बाद भी टीम में जगह नहीं

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम में सेलेक्शन नहीं हुआ है। हारिस रऊफ के साथ ऐसा तब हुआ है जब वो बिग बैश लीग के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। रऊफ ने बिग बैश लीग के 11 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं। मगर उनके उस प्रदर्शन को पाकिस्तान के सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने सिरे से नकार दिया।

हारिस रऊफ के नहीं चुने जाने पर क्या बोले हेसन?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में खेलने हैं। पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने कहा कि हमारा इरादा श्रीलंका में 3 पेसर के साथ ही जाने का है। उन्होंने कहा कि हमने वसीम जूनियर, अहमद दानियाल और हारिस रऊफ के नाम पर भी विचार किया पर दुर्भाग्यवश वो जगह नहीं बना पाए। हमने उनकी जगह शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और सलमान मिर्जा को चुना है, जो तीनों फेज में गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।

6 सालों में पहली बार रऊफ के बिना ICC टूर्नामेंट खेलेगी पाक

हारिस रऊफ ने अपना डेब्यू साल 2020 में किया है। तब से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तक जितने भी ICC इवेंट हुए, हारिस रऊफ सबका हिस्सा रहे। लेकिन, अब 6 सालों में पहली बार ऐसा होगा जब किसी ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम हारिस रऊफ के बिना खेल रही होगी।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts