Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मददगार है मोरिंगा, मां और डॉक्टर दोनों बताते हैं इसके फायदे

Admin / Sun, Oct 20, 2024 / Post views : 410

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

मोरिंगा और इसकी पत्तियों में हीमोग्लोबिन बूस्ट करने की गुणवत्ता पाई जाती है। इसलिए आप इसे उन सभी समस्याओं में खा सकती हैं, जब आपके शरीर को खून की आवश्यकता हो।

मोरिंगा यानी कि ड्रमस्टिक के पेड़ पर लगे फल, पत्ते यहां तक की तने, यह सभी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मेरी दादी सहजन की एक बहुत बड़ी फैन हैं, और वे सालों से मुझे इसके फायदे बताती आ रही हैं। विशेष रूप से वह इसे शरीर में खून की मात्रा को बरकरार रखने के लिए इस्तेमाल करती हैं। जी हां, मोरिंगा और इसकी पत्तियों में हीमोग्लोबिन बूस्ट करने की गुणवत्ता पाई जाती है। इसलिए आप इसे उन सभी समस्याओं में खा सकती हैं, जब आपके शरीर को खून की आवश्यकता हो। विशेष रूप से यदि किसी को एनीमिया है, तो उन्हें ड्रमस्टिक जरूर लेने चाहिए। कई ऐसे रिसर्च हैं, जो दावा करते हैं कि ड्रमस्टिक और इसकी पत्तियां हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ावा देती हैं (moringa leaves for hemoglobin)। इसलिए इन्हें प्रेगनेंसी में भी लिया जाता है। यदि आप अभी भी इसके फायदों को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें (moringa leaves for hemoglobin)। moringa leaves मोरिंगा ओलीफेरा उत्तर भारत का एक पेड़ है और इसका इस्तेमाल आमतौर पर हर्बल दवा में किया जाता है  

हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें मोरिंगा और इसके पत्ते (moringa leaves for hemoglobin)

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार मोरिंगा में आयरन पाया जाता है, विशेष रूप से इसके पत्ते आयरन का एक अद्भुत स्रोत हैं। इनमें मौजूद आयरन की गुणवत्ता इन्हें हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए एक बेहद खास सुपरफूड बनाती हैं। सहजन आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को रोकने और उसका इलाज करने में मदद कर सकता है। साइंस डायरेक्ट में मोरिंगा और इसकी पत्तियों को लेकर प्रकाशित अध्ययन के अनुसार आप मोरिंगा सप्लीमेंट के माध्यम से भी हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकती हैं। रिसर्च गेट द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार मोरिंगा की पत्तियों का अर्क लेने वाली गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर स्थिर था और कुछ महिलाओं में हीमोग्लोबिन बढ़ता हुआ नजर आया। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ के अनुसार मोरिंगा पत्ती का अर्क डैमेज रेड ब्लड सेल्स के आकार को बेहतर बना सकती हैं। इतना ही नहीं सहजन और इसकी पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करती हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का निर्माण कम हो जाता है। इस प्रकार रेड ब्लड सेल्स को संतुलित रखना आसान होता है। NCBI द्वारा 8 जून 2023 को प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार मोरिंगा सप्लीमेंट लेने से हेमेटोक्रिट, एमसीएच, एमसीएचसी और एमसीवी वैल्यू जैसे अन्य हेमटोलॉजिकल मापदंडों को भी बढ़ा सकता है। मोरिंगा की पत्तियों में एक हेमटोपोइएटिक फैक्टर होता है, जो बोन मैरो में रक्त उत्पादन को सीधे प्रभावित करता है। इस प्रकार सहजन यानी कि मोरिंगा और उसकी पत्तियां हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं (moringa leaves for hemoglobin)।

जानें मोरिंगा और इसकी पत्तियों के अन्य फायदे (moringa leaves benefits)

1. इम्यूनिटी को बढ़ावा दे

मोरिंगा की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और एस्कॉर्बिक एसिड होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। जिससे कि आम सर्दी-खांसी और मौसमी फ्लू जैसे संक्रमण शरीर को प्रभावित नहीं करते। moringa ke fayde

2. आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करे

मोरिंगा या ड्रमस्टिक की पत्तियों में महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें से बीटा-कैरोटीन भी शामिल है। यह आंखों की समस्याओं के साथ-साथ शुरुआती मैकुलर डिजनरेशन को रोकते हैं, और एक बेहतर नेत्र स्वास्थ्य को बनाए रखने और बढ़ावा देने में सहायता करते हैं।

3. त्वचा और बालों को दे सुरक्षा और पोषण

मोरिंगा या ड्रमस्टिक की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक पोषक तत्वों की प्रयाप्त मात्रा मौजूद होती है, जो त्वचा के साथ-साथ बालों के स्वास्थ्य और टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करती है। मोरिंगा का सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम कर देता है, जिससे की त्वचा पर चमक और सुंदरता बरकरा रहती है। साथ ही यह झुर्रियों और महीन रेखाओं को भी कम करता है। इसके अतिरिक्त, बालों पर मोरिंगा की पत्तियों को अप्लाई करने से रूसी कम होता है और यह बालों को फ्लफी बनाती है। हेयर फॉलिकल्स को स्वस्थ रखते हुए बालों को जड़ से मजबूती प्रदान करती हैं।

4. डायबिटीज में कारगर है

लगातार ब्लाउड शुगर लेवल बढ़ने से डायबिटीज हो सकता है, जो बदले में, शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाता है। वहीं विभिन्न स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मोरिंगा के पत्तों के सेवन को बेहद प्रभावी बताया जाता है।

अब जानें हीमोग्लोबिन बूस्ट करने के लिए मोरिंगा और इसकी पत्तियों को डाइट में कैसे शामिल करने के हेल्दी तरीके

1. सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है मोरिंगा और इसकी पत्तियों को पानी डालकर धीमी आंच पर पकाना। इसमें अपना पसंदीदा मसाला और स्वाद अनुसार नमक ऐड करें और जब यह पूरी तरह से पक जाए तो इसे अच्छी तरह मसल लें, और रोटी या पराठे के साथ इसे एंजॉय करें। drumsticks ke fayade 2. मोरिंगा और इसकी पत्तियों में अन्य फायदेमंद सब्जियों को ऐड करके आप इसका सूप तैयार कर सकती हैं। वहीं इस सूप में गाढ़ापन लाने के लिए इसमें मसूर की दाल ऐड करें। यह आपकी सेहत के लिए एक बेहतरीन कांबिनेशन साबित हो सकते हैं। 3. यदि आपको मोरिंगा का स्वाद बहुत ज्यादा पसंद नहीं है, और आप इसकी सूप एवं सब्जी नहीं खाना चाहती हैं। तो इसकी चाय भी एक अच्छी विकल्प है। मोरिंगा और इसकी पत्तियों को हल्का मसल लें, इसे 2 कप पानी में डालकर उबालें। फिर इसमें कला नमक ऐड करें, चाहें तो काली मिर्च भी डाल सकती हैं। 4. सलाद के रूप में भी मोरिंगा को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। मोरिंगा और इसकी पत्तियों को हल्का उबाल लें, उसके बाद इसे अपने अन्य सलाद सामग्री के साथ मिलाकर अपने पौष्टिक सलाद को इंजॉय करें। समाचार संकलन : अनिल बघेल, बिलासपुर   

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts