ब्रेकिंग
सूचना
Admin / Thu, Feb 13, 2025 / Post views : 381
मेडिसिनल प्लांट एक्सपर्ट रविकांत पांडे ने कहा कि सहजन की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.
सहजन को ड्रमस्टिक या मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. जानकार बताते हैं कि यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. सहजन की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.
सहजन के पत्ते, फल तथा फूल सबका सेवन किया जाता है. इसे आप डाइट में कई तरह से शामिल भी कर सकते हैं. खास कर सुबह खाली पेट इसकी पत्तियों का पानी पीने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. पिछले 25 वर्षों से कार्यरत, मेडिसिनल प्लांट एक्सपर्ट रविकांत पांडे ने इसपर विशेष जानकारी साझा की है.
हृदय के मुख्य बेहद लाभप्रद
हृदय हमारे शरीर का अभिन्न अंग है. ऐसे में इसकी हिफाजत करना हमारा सबसे पहला कर्तव्य है. यदि आपके घर के आस पास सहजन का पौधा या पेड़ मौजूद हो, तो आप उसकी पत्तियों के पानी का सेवन कर हार्ट को हेल्दी बना सकते हैं. सहजन की पत्तियों में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो शरीर में इंफ्लेमेशन के कारण होने वाली समस्याओं से राहत दिलाते हैं.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन